Follow Us:

शिमला: 378 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

पी. चंद, शिमला |

थाना सदर शिमला पुलिस ने 378 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रात 3 बजे के करीब डाउनडेल फागली ढारे से गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों की पहचान सीमा (45) पत्नी राज, पूजा (25) पत्नी धर्मों, धर्मों (27) पुत्र कैलाश के रूप में की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डाउनडेल इलाके में एक मकान में दबिश देकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह दोनों लोग यहां पर इस महिला के पास मेहमान बनकर आए थे। इसी दौरान मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

आशंका जताई जा रही है कि यह दोनों पंजाब से चिट्टा लेकर आए थे। इससे पहले भी इस इलाके में चिट्टे के कई मामले पुलिस पकड़ चुकी है। लेकिन यह अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी हैं।