शिमला: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 1 की मौत 4 घायल

<p>शिमला के ठियोग उपमण्डल के मतियाना इलाके में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान लोकराज (37) के रूप में हुई। घायलों में ब्रह्मानन्द शर्मा, विजय शर्मा, तुलसी राज और कला शर्मा शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा शनिवार देर शाम चूंड के पास पेश आया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार हादसे के समय सभी कार सवार अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच चूंडु के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर ठियोग अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक लोकराज को मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को शौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago