Follow Us:

शिमला: खाई में गिरी कार, 2 व्यक्तियों की मौत

पी. चंद |

जिला शिमला में गुरूवार रात को एक एंबुलेंस बाईपास रोड ढली से आईजीएमसी आ रही थी। दीपक गेस्ट हाउस के पास उन्होंने एक गाड़ी रोड से नीचे गिरी हुई देखी। जिसकी सूचना उन्होंने थाना ढली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया गया कि आल्टो कार रोड से नीचे जा गिरी है। जिसमें सवार 2 व्यक्ति दम तोड़ चुके थे। दोनों को आईजीएमसी शिमला लाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संत राम पुत्र जीतराम गांव रगड़ा हकीमपुर पिंजौर कालका और दूसरे की पहचान रामचंद्र गुप्ता पुत्र संतलाल हाउस नंबर 1849 वसंत विहार कालका के रूप में हुई है। दोनों के शवों को डेड हाउस में रखा गया है। जहां से आज उनका पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा।

साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। दोनों मृतक व्यक्तियों के परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है। छानबीन जारी है।