शिमला के लोअर ख़ालिनी में बुधवार सुबह लोग उस वक़्त दहशत में आ गए जब सरकारी स्कूल के साथ लगे 440 वोल्ट के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोग डर के मारे इधर उधर भागने लगे।
लेकिन थोड़ी ही देर में आग अपने आप ही बुझ गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ग़नीमत रही कि आग लगने से ट्रांसफॉर्मर में धमाका नहीं हुआ नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।



