<p>रोहड़ू दलगांव सड़क मार्ग पर करालश कैंची के साथ एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कार सवार 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिंह निवासी गांव दयार मौली रोहड़ू शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कार चालक अभिषेक (21) पुत्र जीतम राम, देवी दास (55) पुत्र जुगनू, शोपू सिंह (46) पुत्र नाथू राम और कुलदीप (30) के रूप में हुई हैं। यह सभी लोग गांव दयार मौली रोहड़ू के रहने वाले हैं।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार को रोहड़ू दलगांव सड़क मार्ग पर करालश कैंची के साथ एक ऑल्टो कार नंबर HP 10B-5091 हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।घायलों को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादेस के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…