Follow Us:

शिमला: 8वीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

पी.चंद |

पी.चंद, शिमला।

राजधानी शिमला में 8वीं में पढ़ने वाली एक 13 साल की नाबालिग का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामला पगोग गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोरी ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को छात्रा अपने भाईयों की साथ आंगन में खेल रही थी। इसके बाद वे अपने कमरे में चली गई। देश शाम जब परिजनों ने कमरा खोला तो बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस कौ मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है।