<p>पुलिस चौकी सैंज के अंतर्गत हल्याणा समाथला मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार सवार एक महिला घायल हुई है। मृतक की पहचान कार चालक रणधीर मेहता पुत्र (59) स्व वीर सिंह मेहता निवासी समाथला कुमारसेन शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान अनीता मेहता (52) पत्नी रणधीर मेहता के रूप में हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के करीव हल्याणा समाथला मार्ग पर एक कार नंबर HP-62C 1026 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार सवार दंपत्ति घायल हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल महिला का इलाज रामपुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। </p>
<p> </p>
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…