Follow Us:

शिमला: खाई में लुढ़की कार, 2 महिलाओं की मौके पर मौत

पी. चंद |

शिमला के ननखेड़ी में एक सैंटरो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार 50 मीटर खाई से लुढ़क गई जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। इसके साथ ही 3 महिलाएं घायल हो गई हैं जिनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और शवों को कब्जे में ले लिया गया हैा। 

ये हादसा दोपहर बाद सवा 4 बजे के करीब हुआ है। मृतक महिलाओं की पहचान अलमा निवासी ननखेड़ी शिमला और गरजा देवी निवासी दनावाली, शिमला के रूप में हुई है। हादसे के कारण कार अनियंत्रित होना बताया जा रहा है लेकिन अभी तक कुछ पक्का नहीं हो पाया है।