क्राइम/हादसा

शिमला साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी मामलों में वापस करवाये 1 लाख 40 हजार रुपये

प्रदेश में दिनों दिन ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए रोज लोग शातिरों के झांसे में आकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही ऑनलाइन ठगी का मामला नबंवर 2021 में पुलिस चौकी नारकंडा के तहत पेश आया था। यहां शातिरों ने एक शख्स के साथ एक लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस तौकी नारकंडा में शिकायत दर्ज करवाई। जिसपर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने शातिरों से शख्स की पूरी रकम वापस करवा दी है।

बता दें कि नंबवर 2021 में एक शख्स ने पुलिस चौकी नारकंडा को शिकायत करते हुए बताया कि शातिरों ने उससे केवाईसी अपडेट करने के लिए ओटीपी मांगा। शातिरों के झांसे में आकर शख्स ने ओपीटी शेयर कर दिया। ओपीटि शेयर करते ही शिकायतर्ता के खाते से एक लाख 40 हजार रुपये कट गए। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल शिमला ने शातिरों से पीड़ित शख्स के एक लाख 40 हजार रुपये वापस करवा दिए हैं।

इसके साथ ही साइबर सेल ने जनता से आग्रह किया है कि कोई भी बैंक इस तरह की जानकारी नहीं मागता है। इसलिए लोग अपने खाते की जानकारी जैसे ओटीपी, सीवीवी आदि सांझा न करें। यदि आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाएं।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

8 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago