क्राइम/हादसा

शिमला: शातिरों ने बगीचे में सेब की फसल कर डाली तबाह, बागवानों को लाखों का नुकसान

चौपाल थाना के तहत आती ग्राम पंचायत लिंगजार के चिऊना गांव में सेब के बागीचे से फलों को गिराने का मामला सामने आया है. बागवान रमेश, दुला राम, अमर सिंह और मोहर सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

पुलिस को दी शिकायत में बागवानों ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने जानबूझकर उनके बागीचे से सेब के फलों को गिरा दिया है और हमारी साल भर की फसल को बर्बाद कर दिया है. यहां तक की सेब के पेड़ों की टहनियों को भी तोड़ डाला है.  चारों पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं.

बागवानों का कहना है कि हमारी किसी के साथ कोई भी लड़ाई झगड़ा और विरोध नहीं है और ना ही किसी पर शक जाहिर कर रहें हैं. चारों व्यक्ति के लगभग 1000/1200 सेब की पेटियों का नुक़सान बताया जा रहा है जिसकी क़ीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकि जा रही है. पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

2 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

2 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

2 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

2 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

3 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

3 hours ago