क्राइम/हादसा

शिमला: HRTC बस से उतरते ही सड़क पर गिरा बुजुर्ग, मौके पर मौत

शिमला के उपमंडल चौपाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां गुरुवार सुबर HRTC बसे से उतरते समय नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चौपाल नेरूवा मार्ग पर सुबह सवा 8 बजे के करीब पेश आया है। मृतक की पहचान हिरा सिंह शर्मा (60) निवासी गांव नेनिधार उपतहसील रोनाहट जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिरा सिंह अपने गांव के दो अन्य लोगों पतीराम और दौलत राम के साथ HRTC बस में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही बस चौपाल नेरूवा मुख्य मार्ग नकौड़ा पहुंची तो सवारियां बस से नीचे उतरने लगी। हिरा राम भी जैसे ही नीचे उतरे तो वे अचानक सड़क पर गिर गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस ने सवारियों और बस के चालक-परिचालक से भी पूछताछ की है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

34 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

39 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

42 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

47 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

55 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago