Follow Us:

शिमला: पुलिस अधिकारी पर महिला कांस्टेबल ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, मामला दर्ज

पी. चंद |

राजधानी शिमला के एक पुलिस अधिकारी पर छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। महिला कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी पर महिला कांस्टेबल ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।

आरोपित पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में एफआईआर दर्ज की गई है। केस रजिस्टर होने के बाद पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई करने मे जुट गई है।