क्राइम/हादसा

शिमला: तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राजधानी के उपनगर संजौली में शनिवार सुबह 10 बजे आग लगने से हड़कमप मच गया है। आग इंजन घर के समीप तीन मंजिला विद्या भवन में लगी। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से बचाया अन्यथा एक बडा हादसा हो सकता था। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। तीन मंज़िला मकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

सड़क से मकान दूर होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पड़ोसी कुलदीप तंवर ने बताया कि सुबह 8 बजे मकान मालिक अनिल कुमार बेटी को चंडीगढ़ छोड़ने निकले थे कि पीछे मकान में अचानक आग लग गई। सड़क से दूर होने की वजह से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने मांग उठाई की ऐसी भयंकर आगज़नी से निबटने के लिए पानी से अलग लाइन बिछाई जाए।

उधर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री ने आगजनी पर खेद व्यक्त किया और कहा कि लोग अपनी जगह से पाइप लाइन नही बिछाने देते है। यदि लोग सहयोग करें तो यहां पर पानी के पाइप लाइन बिछाई जाएगी जिसमें 24 घण्टे पानी आएगा। जिससे इस तरह की आगज़नी पर काबू पाया जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago