Follow Us:

शिमला: रोहड़ू में आगज़नी से फटा सिलेंडर, किचन जलकर राख

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रोहड़ू ग्रांम पंचायत अड़ाल के बटाडी गांव मे बालक राम के मकान के किचन मे आग लगी गई। आगज़नी की इस घटना से किचन पूरी तरह जल कर राख हो गया, साथ ही किचन में रखा सामान भी जल गया। आगज़नी से किचन में रखा सिलेंडर भी फट गया।

हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आगजनी की इस घटना में प्रभावित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया जा रहा है।