Follow Us:

शिमला: कुसुम्पटी से पूर्व कांग्रेसी विधायक सोंकीया राम का निधन, शूगर की थी बिमारी

पी. चंद |

कुसुम्पटी से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक सोंकीया राम का शनिवार रात को निधन हो गया है। सोंकीया राम शिमला जुन्गा के निवासी थे। इनका निधन इनके घर जुन्गा में ही हुआ। वह शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी उम्र लगभग 80/82 साल के करीब थी।

हालांकि सोंकीया राम पिछले 4/5 महीने पहले IGMC में एडमिट भी रहे थे। सोंकीया राम ने जीवन भर कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। सोंकीया राम कुसुम्पटी से  दो बार विधायक रहे हैं। वह सन् 1972 से 77 उसके बाद सन् 1985-90 तक ये विधायक रहे। उस समय कुसुम्पटी और शिमला ग्रामीण एक ही विधानसभा क्षेत्र हुआ करती थी।