Follow Us:

शिमला: तेंदुए ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को किया घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पी. चंद |

शिमला के भीड़भाड़ वाले कृष्णानगर में आज सुबह सवा तीन बजे घर में तेंदुआ घुस गया। घर में घुसते ही तेंदुए ने घर के एक सदस्य पर हमला कर उसको घायल कर दिया। उसके बाद तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। घायल होने के बावजूद व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को बाथरूम में बंद कर दिया। तत्पश्चात वन विभाग को सूचित किया गया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर अपने कब्जे में ले लिया।

घायल हुए व्यक्ति के चाचा करनेल सिंह ने बताया की सुबह करीब सवा तीन बजे तेंदुआ घर के बरामदे में चहल पहल करने लगा। आवाज़ सुनकर जब उनके भतीजे ने दरवाज़ा खोला तो तेंदुआ झपटा मारकर घर के अंदर घुस गया। तेंदुए के झपटे से उनका भतीजा घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके बाद तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। घर में बच्चों समेत पूरा परिवार था। गनीमत रही किसी बच्चे के उपर तेंदुए ने हमला नहीं किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू कर लिया है।