प्रदेश में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कोई न कोई आगजनी घटना सामने आ रही है। एेसा ही एक ताजा मामला शिमला के घन्नाहाटी में पेश आया है। यहां मंगलवार को रजाई गद्दे बनाने वाले कारखाने में अचानक आग लग गई।
आगजनी की इस घटना में रजाई-गद्दों सहित अस्थायी शेड भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से कारखाना मालिकों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।



