Follow Us:

शिमला पुलिस ने सुबह 4 बजे HRTC की बस में नेपाली से पकड़ी 6.855 किलोग्राम अफ़ीम

पी. चंद, शिमला |

नए साल में नशे पर नकेल कसने के लिए सुबह शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिमला पुलिस ने सुबह चार बजे एचआरटीसी बस से नेपाली को 6.855 किलोग्राम अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया है। भगत बहादुर नामक नेपाली को पुलिस ने शोघी में एचआरटीसी की बस नंबर (HP-35A -2998) से पकड़ा है।

53 वर्षीय ये नेपाली जिला किन्नौर के पूह सपीलो में रह रहा था। एचआरटीसी की बस छिटकुल पीओ से चंडीगढ़ जा रही थी। एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है औऱआगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।