Follow Us:

शिमला: स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा चोर

पी. चंद, शिमला |

शिमला पुलिस ने एक चोर को रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए चोर की पहचान दिल्ली निवासी विनोद (42) के रूप में की गई है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसारा विनोद ऊर्फ विकी विकास नगर के उत्तम भवन में चोरी करने के इरादे से गया था। जब स्थानीय लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर चोर को उस वक़्त रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह घर का ताला तोड़ रहा था। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।