Follow Us:

शिमला: छैला में पुलिस को चकमा देकर भागे कैदी को चिड़गांव से किया गिरफ्तार

पी. चंद, शिमला |

छैला के पास से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी राजिंद्र को पुलिस ने सोमवार को चिड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। भगौड़े कैदी ने सोमवार शाम को गांव गाड़, टिकरी चिड़गांव में ऊषा देवी पत्नी बाल कृष्ण और ऊषा देवी के ससुर पर चाकू से वार किया। चाकू के हमले से इनकों हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भगौड़े कैदी को ऊंची पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिय़ा है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुशक्त के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लोग आरोपी को जान से मारना चाह रहे थे। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी को लोगों के चंगुल से बचा कर रोहडू थाना पहुंचाया।

गौरतलब है कि राजिंद्र पुत्र जानपुर गांव थाना मांदल तहसील जुब्बल जिला शिमला गत सप्ताह जिला करागार से चोरी के केस में कोर्ट ले जाते समय छैला के पासे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।