शिमला: युवक ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

<p>राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 10वीं की छात्रा को उसी के गांव के लड़के ने एक निजी होटल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार घटना 18 जनवरी की बताई जा रही है जब 10वीं में पढ़ने वाली लड़की अपने नाना के घर से अचानक गायब हो गयी थी। जिस पर घर वालों ने थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की को 19 जनवरी को घरवालों के हवाले कर दिया था। जब लड़की से घरवालों ने पूछा कि वह कंहा गई थी तो लड़की ने बताया कि वह बुआ के घर गई थी।</p>

<p>इसके बाद 20 जनवरी को लड़की की मां ने ढली थाने में लड़की को बहला फुसला कर उससे दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को शिमला घुमने के बाद युवक लड़की को निजी होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वाटर शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि लड़की कि शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को मंगलवार को जिला कोर्ट में पेश किया जायेगा। युवक लड़की का परिचित है और उसी के गांव का रहने वाला है। युवती की युवक के साथ दोस्ती भी बताई जा रही है।&nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago