Follow Us:

शिमला: सुन्नी में पिकअप हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत 5 घायल

पी. चंद |

शिमला में सुन्नी के भराड़ा में एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक पिकअप नंबर HP 63B- 1442 अनियंत्रित होकी 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुआ हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान योगेश शर्मा (24) निवासी रामपुर के रूप में हुई है। जबकि घायलों में खुशवंत सिंह (24) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी धारगोड़ा, अजय कुमार (28) पुत्र रमेश निवासी सुन्नी, राजपाल (20) पुत्र भिरत राम निवासी निरमंड, सुनील कुमार (25) पुत्र नोक राम निवासी सुन्नी और नरेंद्र कुमार (25) पुत्र देवराज निवासी सुन्नी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।