Follow Us:

शिमला: बड़ियारा पुल से पबब्बर नदी में कूदी महिला, मौत

पी.चंद |

रोहड़ू के चिडग़ांव क्षेत्र में एक महिला द्वारा पब्बर नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूजा खुराना नामक महिला ने कलोटी के बड़ियारा पुल से पब्बर नदी में छलांग लगा दी है। जिससे महिला की मौत हो चुकी है और शव पब्बर के तेज बहाव में फंस गया है। जिसको निकालने की कोशिश की जा रही है।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। शव को नदी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद कि मामले पर आगे कुछ बता पाएंगे।