<p>जिला ऊना के हरोली थाना के तहत पड़ते गांव भदसाली में जमीनी विवाद के चलते गोली कांड हुआ है। इस गोली कांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रविवार सुबह करीब 9:15 पर भदसाली गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष इतना आक्रामक को गया कि उसने गोलियों की बौछार शुरू कर दी जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान ने भाग कर अपनी जान बचाई वहीं, एक व्यक्ति को गोली लग गई जिसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र देसराज के रुप में हुई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हरोली के तहत गांव भदसाली में भूमि विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने एक व्‍यक्‍त‍ि को गोली मार दी। गोली लगने के बाद करीब 10:15 पर गंभीर हालत में घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। </p>
<p>वहीं, डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपित भदसाली गांव के सुरेश कुमार को काबू कर लिया है। वही पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है संबंधित पंचायत प्रधान भी मौके पर थे व आरोपित ने उन्‍हें भी जान से मारने की धमकी दी। इस पर पंचायत प्रधान ने मक्‍की के खेतों में भागकर जान बचाई।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…