Follow Us:

#Big Breaking: मैक्लोडगंज में सिख रेजिमेंट के जवान ने हवलदार और नायक को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली

समाचार फर्स्ट |

मैक्लोडगंज में सिख रेजिमेंट के जवान ने रविवार देर रात एक हवलदार और एक नायक की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद जवान मे खुद को भी गोली मार ली। इस पूरे घटनाक्रम में तीनों की मौत हो चुकी है।

धर्मशाला के मैक्लोडगंज में18वीं सिख रेजिमेंट में रविवार देर रात करीब दो बजे के सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान हवलदार और नायक सो रहे थे। जिस जवान ने गोली चलाई उसकी पहचान सिपाही जसवीर सिंह के रूप में हुई है और जिन पर जसवीर ने फायरिंग की उनकी पहचान हवलदार हरदीप सिंह और नायक हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

मैक्लोडगंज में हुए इस गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक सिपाही जसवीर सिंह ने लगभग 9 राउंड फायरिंग की और फौज के दो जवानों को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी बद्री सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।