सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

<p>बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्राजील की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है। ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।</p>

<p>गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था &#39;हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड &#39;द मसाला अवार्ड फंक्शन&#39; को अटेंड करने आया हूं।&#39;</p>

Samachar First

Recent Posts

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

29 mins ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

3 hours ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

16 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

16 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

19 hours ago