<p>सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ में एक पिकअप से 19 पेटी देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस को पिकअप में शराब होने की इसकी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसएचओ मस्तराम के नेतृत्व में पुलिस ने खैरी सड़क पर गश्त बढ़ा दी। इस दौरान आने जाने वाली सभी गाडिय़ों की तलाशी ली गई।</p>
<p>इसी बीच खैरी की ओर से आ रही पिकअप को भी जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिकअप से देसी शराब की 19 पेटी बरामद की गई। आरोपी चालक शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी मनोज चौहान निवासी ठियोग शिमला को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…