<p>नाहन में दो सगे भाइयों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान विजय कुमार (54) और मनोज कुमार (50) निवासी बाल्मीकि बस्ती नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों भाइयों ने जहर क्यों पिया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार करीब 2:30 बजे के आसपास घटना की सूचना मिली की दो सगे भाईयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। दोनों भाईयों को बेहोशी की हालत में तुरंत ही डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों ने कोई अज्ञात केमिकल द्रव्य का इस्तेमाल किया। मौके से गिलास की बरामदगी भी हुई है। एक अन्य जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार बिजली बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।</p>
<p>उधर कच्चा टैंक चौकी प्रभारी मनोज ने दोनों भाइयों की मौत की पुष्टि की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।</p>
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…