सिरमौर: राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल

<p>सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के तहत सोलन-नेरीपुल सड़क पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान ट्रक चालक रोहित (24) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव सनोह ऊना और प्यारेलाल (40) पुत्र संतराम निवासी खासधार डाकघर संदासु तहसील चिडंगांव शिमला के तौर पर की गई है।</p>

<p>हादसे में ट्रक में सवार अजय कुमार पुत्र दौलतराम निवासी ग्राम बरनोह तहसील ऊना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया है। जबकि घायल व्यक्ति अजय कुमार का उपचार अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में पांच हजार की राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि मृतक के परिजनों को उनके पहुंचने पर 20-20 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

1 hour ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

1 hour ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago