Follow Us:

सिरमौर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौके पर मौत-2 घायल

समाचार फर्स्ट |

सिरमौर के शिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पावटा सहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार पांवटा से शिलाई की ओर आ रही थी। इसी बीच रात करीब 3 बजे कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का पांवटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अशोक नेगी ने बताया कि पुलिस को कार हादसे की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।