Follow Us:

सिरमौर: शख्स ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

समाचार फर्स्ट |

सिरमौर के धारटीधार में 48 साल के शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। यह सनसनी घटना बुधवार सुबह 8 बजे के करीब पेश आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रेमदत्त शर्मा निवासी गांव नड़ासी के रूप में हुई है। मृतक धारटीधार इलाके में एक जाने माने पंडित थे। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रेमदत्त ने आज सुबह अपने घर के पास सड़क पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या करने के पिछे क्या कारण है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।