<p>राजगढ़ पुलिस ने एक ढाबे में दबिश देकर चरस और भांग दाना की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 ग्राम चरस और 1 किलो 50 ग्राम भांग दाना (भांग का बीज) बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव मतियर तहसील ठियोग शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस रूटीन चेकिंग पर गज्यों में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति टैला गांव में स्थित अपने ढाबे में शराब बेचने का धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी। ढाबे की तलाशी के दौरान ढाबा से 22 ग्राम चरस और 1 किलो 50 ग्राम भांग दाना (भांग का बीज) बरामद किया। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…