क्राइम/हादसा

सिरमौर: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहन की शादी वाले दिन उठी भाई की अर्थी

हिमाचल के सिरमौर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शिलाई उपमंडल के रोनहाट के देवलाह गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में छोटी बहन की शादियों की तैयारियां चल रही थी। लेकिन जिस दिन घर से बहन की डोली उठनी थी उससे पहले भाई की अर्थी घर पहुंच गई।

दरअसल छोटी बहन की शादी की तैयारियों के लिए भाई सामान लेने बाहर गया था। इसी बची रोनहा-रास्त सड़क मार्ग पर युवक की बाईक खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई जबकि बाईक में सवार एक अन्य युवक घायल हुआ है। मृतक युवक की पहचान भीम सिंह (30) पुत्र नट्टू राम निवासी गांव देवलाह ग्राम पंचायत रास्त जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भीम सिंह की छोटी बहन की शादी होनी थी। शादी से एक दिन पहले भाई सामान लेने दून क्षेत्र की और गया हुआ था। इस दौरान बीच रास्ते में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया और हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago