<p>जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में शिल्ला-गुंडान्ह मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान लायक राम (60) निवासी टटीयाना के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान कार चालक भादर सिंह (46) के तौर पर हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पांवट साहिब अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार रविवार रात को शिल्ला-गुंडान्ह मार्ग पर टटियाना के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । लेकिन गंभीर रूप से घायल लायक राम ने बीच रास्त में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाल कर दिया है। </p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…