मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, 33 घायल

<p>दक्षिणी मुंबई में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम फुट ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह जाने से मरने वालों की संख्&zwj;या छह पहुंच गई है। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। उन्&zwj;होंने ट्विटर पर लिखा है, &#39;मुंबई के फुटओवर ब्रिज हादसे में गई लोगों की जान से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। घायल लोगों के जल्&zwj;द ठीक होने की कामना करता हूं। महाराष्&zwj;ट्र सरकार सभी उपयुक्&zwj;त सहायता मुहैया करा रही है।&#39;</p>

<p>बता दें कि घायलों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि यह पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हादसे की जगह पर न जाएं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, &#39;सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक के ऊत्तरी छोर को टाइम्स ऑफ इंडिया इमारत के पास बीटी लेन से जोड़ने वाला पैदल पार पुल ढह गया है।&#39;</p>

<p>इस पुल को आम तौर पर &lsquo;कसाब पुल&rsquo; के नाम से जाना जाता है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी इसी पुल से गुजरे थे। उधर, रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह ब्रिज बीएमसी का था। हम पीड़ितों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। रेलवे डॉक्टर्स और कर्मचारी बीएमसी के साथ राहत और बचाव कामों में जुटे हुए हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, मुंबई में फुटओवर ब्रिज के गिरने की खबर सुनकर बहुत पीड़ा हुई है। मैंने बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस अधिकारियों से बात की है और उन्हें रेल मंत्रालय के साथ तालमेल बनाते हुए तेजी से बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला किया है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य घायलों को पूरा इलाज उपलब्ध कराएगी। पुलिस प्रवक्ता मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि मृतकों की पहचान अपूर्वा प्रभु, रंजना ताम्बे, भक्ति शिंदे, मोहन जी कायगुंडे, जाहिद शिराज खान और टी सिंह के रूप में हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

8 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

9 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

12 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

12 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

13 hours ago