Follow Us:

बद्दी: 8 किलो चूरापोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे को लेकर प्रदेश पुलिस काफी मुस्तैद है। इसी कड़ी में बद्दी पुलिस को शनिवार रात नाके के दौरान बड़ी सफलता लगी हाथ है। पुलिस ने कार नंबर (HR-23P-2511) में एक व्यक्ति को 8 किलो  चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से नशे की इस अवैध खेप को बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।