Follow Us:

सोलन: मांझू में हादसे का शिकार हुई HRTC की बस, 35 यात्री घायल

पी. चंद, शिमला |

सोलन के अर्की में हिमाचल पथ परिवहन की बस हादसे का शिकार हो गई। मांझू नामक स्थान पर एचआरटीसी की Hp64_4930 बस 50 फुट नीचे खाई में चली गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। हालांकि सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेश आया है। हादसे के समय बस मांझू से अर्की जा रही थी। इसी दौरान मांझू से दो किलोमीटर की दूरी पर बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 40 लोग सवार थे जिनमें से 35 को चोटें आई है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल अर्की में ले जाया जा रहा है।