Follow Us:

सोलन पुलिस ने दिल्ली से नाइजीरियन नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

पी.चंद |

सोलन पुलिस को नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने मे बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोलन में चिट्टा सपलाई करने को लेकर दिल्ली से नाइजीरियन नशा तस्कर को गिरप्तार किया है। यह कामयाबी पुलिस को स्थानीय नशा सप्लयार को पकड़कर उसकी फ़ोन डिटेल के आधार पर मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ दिन पहले धर्मपुर के मंडोधार में सनावर निवासी नितिन शर्मा नाम के एक व्यक्ति से 30.1 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया था और रिमांड लिया गया था। जांच को दौरान पया गया की नितिन शर्मा निजी स्कूल में मैथस का अध्यापक था और उसके फ़ोन डिटेल के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन मोवीन अमाडे को नशा सप्लाई करने के जुर्म में गिरफ्तार किया।

गौरतलब है की नाइजीरियन मोवीन अमाडे भी चिट्टा लेने का आदि है। नशा न मिलने की हालत में आज उसने अपने चेहरे को चोटिल कर लिया जिसे उपचार के लिए पुलिस द्वारा सोलन अस्पताल लाया गया। अधिक जानकारी देते हुए एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया की 28 मार्च को पुलिस ने धर्मपुर के मंडोधार में सनावर निवासी नितिन शर्मा नामक एक व्यक्ति से 30.1 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जिसकी फ़ोन डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक नाइजीरियन नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया की नितिन शर्मा के अनुसार वो अध्यापक है और निजी स्कूल में बच्चो को मेथस पढ़ाता है।