Follow Us:

सोलन: अज्ञात शख्स ने महिला पर किया जानलेवा हमला

नवनीत बत्ता |

सोलन के रबोन में रहने वाली एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से हमला कर घ्याल करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान प्रियंका ठाकुर मूल निवासी शिलाई सिरमौर की रहने वाली है और वर्तमान में सोलन के रबोन में क्वार्टर लेकर रह रही है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला प्राइवेट स्कूल में कार्यरत है। पिछले एक दिन से कोई अज्ञात व्यक्ति उसका स्कूल से ही पीछा कर रहा था। वीरवार शाम को व्यक्ति द्वारा कोटला नाला से इसके क्वार्टर रबोन तक इसका पीछा किया गया।  जब यह 1 घंटे बाद रात को अपने कमरे से बाहर निकली तो वह आदमी उसके घर के सामने खड़ा था। इसपर महिला ने अपने पति को आवाज लगाई तो उस व्यक्ति ने उस पर ईंट से हमला कर दिया जिससे सिर पर चोट आई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को पड़ोसियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।