Follow Us:

कांगड़ा: बुजुर्ग महिला के साथ दामाद ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के भवारना में  रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 74 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। पीड़िता के पति की दो माह पहले ही मौत हुई थी।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दामाद है। आरोपी ने अपने ससुराल में ही मकान बना रखा है। आरोपी ने तीन दिन पहले महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। तीन दिन के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित महिला के पति की दो महीन पहले मौत हो चुकी है। बच्चे नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। जिस कारण पीड़िता घर पर अकेली ही रहती है। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी