Follow Us:

धर्मशाला: मैक्लोडगंज में विदेशी महिला की मौत

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

धर्मशाला के मैक्लोडगंज में विदेशी महिला की मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रखा गया है।

जानकारी के अनुसार महिला मानुएला ब्रावो स्पेन की रहने वाली थीं और वह अपने बेटे ऑस्कर ब्रावो के साथ मैक्लोडगंज के एक निजी होटल में रुकी हुई थीं। महिला पिछले काफी समय से बीमार थीं और कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई थी।

बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रखा है और स्पेन की एम्बेसी को भी सूचित कर दिया गया है।