खड़े ट्राले के पीछे जा घुसी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

<p>राजस्थान के नोखा इलाके में शुक्रवार देर रात को हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे नागौर रोड़ पर हुआ जहां सड़क पर खड़े ट्राले में स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी, जिससे कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नोखा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया गया। पुलिस के अनुसार चारों मृतक बीकानेर के रहने वाले हैं।</p>

<p>पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात करीबन 12 बजे नोखा व चरकड़ा के बीच हुआ। दुर्घटना में कार सवार मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी परमजीत पुत्र बोड़सिंह, सर्वोदय बस्ती निवासी जावेद पुत्र मुमताज, इमरान पुत्र अनवर अली, मुक्ताप्रसाद दो नम्बर टैक्सी स्टेण्ड निवासी शोभित पुत्र हरदीप पंजाबी की मौके पर मौत हो गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

10 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

39 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

56 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

6 hours ago