Follow Us:

मंडी: चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, एक की मौत

समाचार फर्स्ट |

मंडी के सुंदरनगर में सेराकोठी रोड पर एक पहाड़ी से चलती कार पर पत्थर गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। हादसा सेराकोठी रोड पर शौल गांव के पास मंगलवार देर रात 10 बजे हुआ।

मृतक की पहचान विशाल (18) सौल गांव सुंदरनगर के रूप में हुई है। कार चालक (घायल) सदा राम (43) पुत्र दितु राम खुराहल सुंदरनगर का है। दूसरा घायल राहुल (24) खुराहल सुंदरनगर का ही है।

मृतक व्यक्ति कार की पिछली सीट पर सवार था। घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है। देर रात एसडीएम राहुल चौहान ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने दी।