Follow Us:

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल पर युवकों ने की पत्थरबाज़ी, मामला दर्ज

बिट्टु सूर्यवंशी |

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं  ले रहा है। यहां अब लड़कियां होस्टल के अंदर भी महफूज नहीं है। पिछली रात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के राम नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में कुछ अज्ञात लड़कों ने खिड़कियों पर पत्थरबाज़ी की, जिसकी वजह से वहां की लड़कियां काफी डरी हुई हैं। हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियां प्रशासन से जवाब मांग रही है आखिर कब लड़कियां यहां अपने आप को सुरक्षित समझेगी। सिर्फ 500 मीटर दूर पुलिस थाना है फिर भी वहां ऐसे आवारा लड़के घूमते हैं। पुलिस और प्रशासन दोनों को इस मामले पर गंभीर रूप से काम करने की जरुरत है।

इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।