Follow Us:

होली से पालमपुर जा रही निजी बस पर गिरे पत्थर, कोई हताहत नहीं

नवनीत बत्ता |

प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह 7 बजे के करीब होली से पालमपुर जा रही एक निजी बस पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। यह हादसा लूणा के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में केवल चार यात्री सवार थे और सभी लोग सुरक्षित हैं। बस पर पत्थर गिरने से बस की छत और फर्स में छेद हो गया। वहीं दूसरी और गैहरा के पास भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 154 अवरूद्ध हो गय़ा। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई जिसके चलते कांगड़ा-चंबा के सभी नदी नाले उफान पर हैं।