Follow Us:

नाहन में आदमखोर बना आवारा कुत्ता, 4 मासूमों को नोचा

समाचार फर्स्ट |

नाहन शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि आवारा कुत्तों से परेशान होकर लोग सुबह और देर रात को घरों से निकलने से भी कतराने लगे हैं। शहर में एक कुत्ते रविवार देर शाम 4 मासूमों को बुरी तरह से नोंच डाला। आवारा कुत्ते ने तीन अलग-अलग जगहों पर चार मासूम बच्चों को बुरी तरह काटा है। चारों बच्चों का नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

कुत्ते के हमले में घायल बच्चों में 4 साल की काव्या, 9 साल का अंशुल, 10 साल का अंश और 9 साल का नैतिक शामिल हैं। पागल कुत्ते ने सबसे पहले छोटा चौक के पास काव्या को बुरी तरह घायल किया। कुत्ते ने काव्या को गले और कंधे में काटा है। अगर स्थानीय लोग मौके पर बीच-बचाव न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में तैनात डॉ. शना ने बच्चों को काटे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों का इलाज चल रहा है।