<p>राष्ट्रीय उच्च मार्ग 21 किरतपुर मनाली पर आज सुबह सलापड से सुन्दरनगर की ओर बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे भाई- बहन की सुंदरनगर की ओर से सलापड जा रही कार से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक की कार से भिड़ंत होने और सड़क पर गिरने से बाइक चालक सचिन कुमार और उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने दोनों घायलों को सुंदरनगर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां पर दोनों घायलों का इलाज जारी है।</p>
<p>मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से साइड हटाकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू दी है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एनएच-21 पर कांगू में कार बाइक की भिड़ंत हुई है जिसमें बाइक सवार भाई-बहन घायल हुए हैं। जिनका इलाज सुंदरनगर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4664).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…