Follow Us:

ऊनाः टकारला में दो बाइकों की जोरदार भिडंत, एक युवक की मौत- एक घायल

दीक्षा बैंस, ऊना |

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत टकारला सब्जी मंडी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको उपचार के लिए क्षेत्रीय ऊना अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी चुरडू के रूप में हुई है। जबकि घायल पंकज कुमार निवासी धंधड़ी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

जानकारी के अनुसार उना अंब रोड पर टकारला सब्जी मंडी के समीप बाइक नंबर (HP-72C-1670) और बाइक नंबर (HP-19A-2340) में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए बताया जा रहा है कि हादसे में रविंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल पंकज कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है। पुलिस ने मामले दर्ज़ कर लिया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।