देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास छात्र ने आत्महत्या की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, छात्र हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने कहा कि उन्हें अवसाद था और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। आगे की जांच जारी है।
आत्महत्या करने वाला 26 वर्षीय छात्र इंजीनियरिंग में मास्टर्स के सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। उसे आनन-फानन में मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह छात्र डिप्रेशन का शिकार था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर स्टूडेंट के तनाव की वजह क्या थी।
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…
Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…
शिमला। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…
मुख्य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…