Follow Us:

धर्मशाला: विदेशी महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

पर्यटन नगरी धर्मशाला में योगा सेंटर मे विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अमेरिका के 26 वर्षीय महिला ने धर्मशाला महिला थाना मे मामला दर्ज करवाया की उसके साथ सिद्धपुर में स्थित एक योगा सेंटर के इंस्ट्रक्टर ने छेड़छाड़ की है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी व्यक्ति बैंगलोर का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही सिद्धपुर मे योगा ट्रेनर के लिये आया था।

अब ऐसे मे यह सवाल भी उठता है की प्रदेश मे चल रहे ऐसे कई योगा सेंटर है जहां विदेशी महिलाएं और युवतियां योगा सीखने आती हैं। वहां पर भी महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

इस मामले पर एसपी कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की विदेशी महिला ने शिकायत की थी ओर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है।